नई शराब नीति की समीक्षा, डीसी ने दुकानों की सख्त जांच के निर्देश दिए

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में उत्पाद विभाग द्वारा क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से नई शराब नीति के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि जिले में कुल 18 श्रेणियों (कैटेगरी) में से 6 श्रेणियों के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष श्रेणियों के आवेदन प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त 2025 को ऑनलाइन माध्यम से टोकन प्रक्रिया संपन्न होगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित शराब दुकानों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानों की नियमित जांच करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान में अनियमितता या अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी नगर ऊंटरी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित दर पर ही शराब खरीदें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!