Location: सगमा
गढ़वा, सगमा:
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत धुरकी थाना पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने जानकारी दी कि जिले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने धुरकी थाना कांड संख्या 104/23 के अभियुक्त भागीरथी सिंह, हरिबंश सिंह, महेंद्र पासवान, तथा सीएफ संख्या 139/12 के वारंटी सुकन परहिया और सीएफ संख्या 1880/16 के वारंटी दिनेश बैठा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के कुशल नेतृत्व में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। अभियान के कारण अपराधियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।











