Location: सगमा
सगमा–गढ़वा
गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को धुरकी पुलिस ने यौन शोषण मामले में फरार चल रहे आरोपी नौशाद अंसारी, पिता गुलबस अंसारी, निवासी ग्राम–खुटिया, थाना–धुरकी, को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना कांड संख्या 110/2025 के मामले में नामजद है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर हर प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी कोई भी हो, पुलिस की निगाह से बचना मुश्किल है। धुरकी पुलिस को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि क्षेत्र में अपराध करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जा सके।
धुरकी पुलिस की सक्रियता के कारण क्षेत्र के अपराधियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस का साफ संदेश है।











