धुरकी थाना पुलिस ने चार गुमशुदा मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपा

Location: सगमा

सगमा/धुरकी (गढ़वा):
धुरकी थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर धुरकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं सतत प्रयास के बाद कुल चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन शुक्रवार को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिए गए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में कृपानाथ गुप्ता (पिता अवधेश प्रसाद गुप्ता), ग्राम कदवा; कमरुद्दीन अंसारी (पिता हजरत अंसारी), ग्राम सोनडीहा; नितेश कुमार सिंह (पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह), ग्राम कुंबाकला तथा राजेंद्र प्रसाद यादव (पिता गोविंद प्रसाद यादव), ग्राम सगमा शामिल हैं। सभी लाभुक धुरकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जिनके मोबाइल पूर्व में गुम हो गए थे।
मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों ने धुरकी थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
इस मौके पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना देर किए थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!