धान की बुवाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से पारा शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: सगमा


गढ़वा/सगमा: धुरकी थाना क्षेत्र के पूतुर गांव निवासी एवं मध्य विद्यालय पूतुर में कार्यरत 42 वर्षीय पारा शिक्षक मनोज कुमार यादव की सोमवार को धान की बुवाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव, शिक्षा जगत और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार यादव सोमवार सुबह हल-बैल के साथ अपने खेत में धान की बुवाई करने गए थे। खेत में धान का बीज डालने के बाद जब वे हेंगा चला रहे थे, तभी किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। इसके बाद वे अचानक बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें तत्काल घर लेकर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पूतुर गांव में मातम पसर गया। मृतक के घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने बताया कि मनोज कुमार यादव अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
मनोज कुमार यादव अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है। लोग परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार मनोज कुमार यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे पूतुर गांव स्थित खटखरिया श्मशान घाट पर किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!