एसडीपीओ ने धुरकी थाना व बैंकों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Location: सगमा

गढ़वा/सगमा: श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने सोमवार को धुरकी थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा धुरकी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया।
इसके बाद एसडीपीओ धुरकी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य करे।
बैठक में एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    धान की बुवाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से पारा शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    धान की बुवाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से पारा शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    एसडीपीओ ने धुरकी थाना व बैंकों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    एसडीपीओ ने धुरकी थाना व बैंकों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    मेदिनीनगर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    मेदिनीनगर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    जंगीपुर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, नाम जप व अध्यात्म पर दिया गया विशेष जोर

    बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर, क्या है रणनीति, जानिए वजह

    बांकीपुर से क्यों चुनावी मैदान में कूदे प्रशांत किशोर,  क्या है रणनीति, जानिए वजह
    error: Content is protected !!