मुख्यमंत्री सारथी योजना से मिली नई उड़ान, पुष्पा कुमारी को टाटा मोटर्स में मिला रोजगार

Location: Meral

गढ़वा/मेराल: प्रखंड के बाना गांव स्थित हारा दाग मोड़ के आइसेक्ट मेगा स्किल सेंटर में सोमवार को स्टार एल्यूमिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाली लवाही कला (डंडई) निवासी पुष्पा कुमारी को सम्मानित किया गया।
पुष्पा कुमारी को प्रशिक्षण के बाद टाटा मोटर्स, अहमदाबाद में 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर रोजगार मिला है। नौकरी मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने रोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है।
आयोजित स्वागत समारोह में पुष्पा कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें कौशल प्रशिक्षण लेकर रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आइसेक्ट मेगा स्किल सेंटर के साथ-साथ राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री सारथी योजना के संचालन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रंजीत वर्मा, दीपशिखा कुमारी, खुशबू कुमारी, हसीना खातून, काजल कुमारी, रोशनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पलामू अपडेट: सड़क सुरक्षा अभियान, SIR कार्यों की समीक्षा और फरार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

    पलामू अपडेट: सड़क सुरक्षा अभियान, SIR कार्यों की समीक्षा और फरार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री सारथी योजना से मिली नई उड़ान, पुष्पा कुमारी को टाटा मोटर्स में मिला रोजगार

    मुख्यमंत्री सारथी योजना से मिली नई उड़ान, पुष्पा कुमारी को टाटा मोटर्स में मिला रोजगार

    धान की बुवाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से पारा शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    धान की बुवाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से पारा शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    एसडीपीओ ने धुरकी थाना व बैंकों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    एसडीपीओ ने धुरकी थाना व बैंकों का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    मेदिनीनगर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    मेदिनीनगर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    जंगीपुर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, नाम जप व अध्यात्म पर दिया गया विशेष जोर

    जंगीपुर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, नाम जप व अध्यात्म पर दिया गया विशेष जोर
    error: Content is protected !!