दो दिनों से भटक रही गूंगी बच्ची महिला थाना के संरक्षण में, परिजनों की तलाश जारी

बंशीधर नगर (गढ़वा): थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बीते दो-तीन दिनों से भटक रही एक 12-13 वर्षीय गूंगी लड़की को बुधवार रात महिला थाना लाया गया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के अनुसार लड़की पिछले कुछ दिनों से राजा पहाड़ी मंदिर के आसपास और अलकर गांव में इधर-उधर घूम रही थी।

गूंगी होने के साथ-साथ उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है, जिस कारण वह अपना नाम, पता या किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे पा रही है। फिलहाल लड़की को महिला थाना में सुरक्षित रखा गया है और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक उसके स्वजन नहीं मिलते, तब तक बच्ची की देखभाल पुलिस की निगरानी में की जाएगी। परिजनों के आने पर उन्हें बच्ची सौंप दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!