Location: Ranka
रंका (गढ़वा): मंगलवार की सुबह रंका क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां सभी की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।
पहली घटना रंका-रमकंडा मार्ग पर मानपुर गांव के समीप हुई, जहां दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मानपुर गांव निवासी सैफुल्लाह अंसारी, उसका साढ़े चार वर्षीय पुत्र अयान रजा, मनसुख अंसारी तथा पुरेगाड़ा गांव निवासी पप्पू ठाकुर और उसकी बहन अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग रंका बाजार दैनिक जरूरत की सामग्री खरीदने और सामान्य इलाज के लिए आ रहे थे।
वहीं दूसरी घटना रंका-गोदरमाना मार्ग पर लरकोरिया के समीप घटी, जहां दमारन गांव निवासी श्रवण कुमार यादव को एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। वह मोटरसाइकिल से रंका बाजार आ रहा था। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से श्रवण को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने हालत सामान्य होने पर उसे घर ले गए।