देश को सशक्त दिशा देने वाला बजट : प्रिंस

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देना सराहनीय कदम है। सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नवीनतम संसाधनों को शामिल कर छात्रों को हाईटेक शिक्षा देने पर जोर दिया गया है। इसके तहत 500 करोड़ रुपये के विशेष बजट के साथ अगले पांच वर्षों में तीन “AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा।

आईआईटी और मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाए जाने से छात्रों के लिए नए अवसर सृजित होंगे, जिससे चिकित्सा अनुसंधान और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल छात्र अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे, बल्कि वे देश की प्रगति में भी सार्थक योगदान देंगे।

इसके अलावा, स्टार्टअप लोन की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किए जाने से युवा उद्यमियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बजट में कृषि, व्यवसाय और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा।

प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, समावेशी और देश को सशक्त दिशा देने वाला है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!