दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने बंशीधर फाइटर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब पर किया कब्जा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर
अधौरा स्थित टीडीएम कॉलेज ग्राउंड में चल रहे बंशीधर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दूधी उत्तर प्रदेश की टीम ने बंशीधर फाइटर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है .पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंशीधर की टीम ने राहुल के 49 रनों की मदद से निर्धारित ओवर में 99 रन बनाए.सूरज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हसिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दूधी ने 7 ओवरों में ही जीत हासिल कर लिया.सूरज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. फाइनल मैच में मुख्य रूप से विधायक अनंत प्रताप देव भी मौजूद थे.उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि जीवन को अनुशासित बनाने का माध्यम है.खेल आज बेहतरीन कैरियर बनाने का साधन बन गया है.उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से प्रतिभा सामने आती है.उन्होंने कहा कि शहर में खेल मैदान की कमी है. इसके लिए वे प्रयासरत है.विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं. खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मनु महाराज ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हमारे श्री बंशीधर नगर के युवाओं के बीच एक नया जोश एक नया उमंग दिखाई दे रहा है जो कि देश के भविष्य के लिए बहुत ही कारगर रहेगा, उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हर समय हर परिस्थिति में मैं खड़ा हूं और इसी तरीके के प्रतिभा सामने निखार के आए और देश का नाम गौरव करें और आयोजन टीम को को बहुत-बहुत बधाई दी की इसी तरीके के टूर्नामेंट हर साल कराया जाए जिससे कि शारीरिक और मानसिक विकास युवाओं को हो. मौके पर मन्नू महराज, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, झामुमो नेत्री किरण देवी, तारकेश्वर पांडेय, एमके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर अभिमन्यु सिंह बिरला ओपन माइंस स्कूल के प्रबंधक युवराज सिंह,कामता प्रसाद, गट्टू कुमार, अभय कुमार, गौरव पांडेय, अमन देव, अंकित देव, उदय प्रताप देव, कन्हाई पासवान, विकास पाल, सूरज शर्मा, रोहित कुमार, शिव कुमार बैठा ,शरण कुमार, ललित पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!