दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा (पिता– श्यामा प्रसाद विश्वकर्मा) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के 12 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार करीब 12 दिन पूर्व सगमा प्रखंड के पुतुर गांव के पास नहर किनारे धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा की दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके माथे और पैर में गंभीर चोट लगी थी।
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले 12 दिनों से उनका गहन इलाज चल रहा था। गुरुवार को उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई और शुक्रवार सुबह उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक के परिजनों के अनुसार रांची से उनका शव देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। घटना के बाद मृतक के घर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है और सभी लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
बताया जाता है कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पांच वर्ष का और दूसरा सात वर्ष का है। उनकी असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम, बीरबल मुखिया, इंद्रजीत कुशवाहा, बीडीसी प्रतिनिधि रविंद्र बैठा, पूर्व मुखिया विनोद कुमार राम, हीरा चरण यादव, राजीव रंजन वर्मा, लोकेंद्र यादव, लाल मोहन शाह और दीपक कुमार यादव सहित कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैता गायन: भारतीय लोकसंस्कृति की मधुर और जीवंत परम्परा ; नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’

    चैता गायन: भारतीय लोकसंस्कृति की मधुर और जीवंत परम्परा ; नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’
    error: Content is protected !!