दामाद ने ससुर को चाकू मारकर की हत्या,चाकू के हमले से पत्नी और साली भी हुवे घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में दामाद ने ससुर सुनील यादव उम्र 50 वर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दिया।उसने अपनी पत्नी पूजा देवी उम्र 22 वर्ष और साली कविता कुमारी उम्र 16 वर्ष को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि हत्यारा दामाद लवकुश यादव हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा बरैया गांव का रहने वाला है।कुछ वर्ष पहले लवकुश का विवाह छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी सुनील यादव की पुत्री पूजा कुमारी से हुई थी।शादी के कुछ महीने बाद से ही लवकुश छोटी मोटी बातों को लेकर पूजा कुमारी के साथ मारपीट करता था। कई बार इन दोनों के बीच हो रहे विवाद को लेकर गांव में पंचयती भी हुई थी। परंतु लवकुश किसी बात को लेकर काफी गुस्से में था।परिजनों ने बताया की लव कुश दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। बीती रात वह दिल्ली से मजदूरी कर सीधा अपने ससुराल छतरपुर पहुंचा। इसी बीच देर रात किसी बात को लेकर वह गुस्से में आकर चाकू से मारकर अपने ससुर की हत्या कर दी।जबकि अपने पत्नी और साली को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक आरोपी लवकुश यादव फरार हो चुका था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल पूजा देवी और कविता कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

4
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!