Location: पलामू
मेदिनीनगर। नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर बेहोश पड़ी एक अज्ञात महिला को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने का काम किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता को किसी ग्रामीण ने सूचना दिया कि बंदुआ गांव में एक महिला बेहोश होकर सड़क पर पड़ी हुई है।सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ बंदूआ गांव पहुंचकर महिला को अपने वाहन से इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।अस्पताल में महिला को भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि इस अज्ञात महिला के गुमशुदगी से संबंधित किसी थाना में मामला दर्ज कराया गया है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया की महिला का इलाज पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।जहां इलाज के बाद महिला खतरे से बाहर है।











