चेन स्नेचिंग में लिप्त अपराधियों की तलाश में पलामू पुलिस – 25,000 रु इनाम घोषित

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु ठोस पहल की गई है। इसी क्रम में एक “WANTED” पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार अपराधियों की सूचना देने वाले को ₹25,000 की नगद इनामी राशि देने की घोषणा की गई है।पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह इनाम सटीक और उपयोगी सूचना देने वाले को दिया जाएगा, जिससे अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिल सके।पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे सतर्क रहें और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत शहर थाना, मेदिनीनगर को दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!