
गढ़वा: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, गढ़वा द्वारा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के आवास पर महादानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भामाशाह जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, जिला संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राकेश रंजन गुप्ता, प्रदेश मंत्री संत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, संगठन महामंत्री डॉ. सोनू कुमार गुप्ता, नगर मंडल संरक्षक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, करण कुमार गुप्ता, जिला सचिव राजबली प्रसाद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
