डॉक्टर सुशील पांडे का भगिना आयुष भास्कर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका परीक्षा में उत्तीर्ण

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पाटन प्रखंड के कारिहार गांव निवासी संजय दुबे उर्फ बाबूलाल दुबे के पुत्र व डॉ सुशील पांडे का भगिना आयुष कुमार ने एमआरसीपी जैसी अत्यंत प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण कर पलामू सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है।गौरतलब है कि एमआरसीपी विश्व विद्यालय की सबसे कठिन और सम्मानित मेडिकल परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यह परीक्षा यूनाइटेड किंगडम में इंटरनल मेडिसिन एवं उससे जुड़ी विशेषज्ञताओं (जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी आदि) में आगे की विशेषज्ञ प्रशिक्षण स्पेशलिटी ट्रेनिंग के लिए अनिवार्य योग्यता है।एमआरसीपी को उत्तीर्ण करना इस बात का प्रमाण है कि चिकित्सक के पास उच्च स्तरीय क्लीनिकल कौशल, रोगी परीक्षण की दक्षता और गहन चिकित्सा ज्ञान है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।डॉ. आयुष भास्कर, संजय दूबे और नीलम दूबे के पुत्र हैं।चिकित्सा क्षेत्र से उनका पारिवारिक जुड़ाव भी रहा है; इनके मामा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील पांडेय हैं।डॉ. आयुष का कहना है कि वे विदेश में कार्य अनुभव प्राप्त करने के बाद भविष्य में झारखंड लौटकर राज्य के लोगों को अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं देना चाहते हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उन्नत इलाज का लाभ मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!