डीसी और एसपी ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

Location: Garhwa

गढ़वा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों एवं घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराई जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में किसी भी व्रती या श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की तैयारियां समय पर पूरी कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, छठ समिति के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!