डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Location: पलामू


डालटनगंज। शुक्रवार की सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक कान्दु मोहल्ला के पास रेलवे लाइन के बगल में करीब 25 वर्षीय एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु डीएसपी) राजीव रंजन ने बताया कि बरामद शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है और उसके अभिभावकों की तलाश की जा रही है।
डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत होती है। विशेषकर चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आगे बताया कि मृत युवक स्टेशन के आसपास छोटे-मोटे धंधों में संलिप्त रहता था। आसपास के लोग उसे “तदारु” नाम से जानते थे, लेकिन वह कहां का रहने वाला था और उसके माता-पिता कौन हैं, इसकी जानकारी उसके परिचितों को भी नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!