ट्रेन की चपेट में आकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

Location: पलामू

जरासंध पूजा समिति के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी ने अपने देखरेख में मृतक का करवाया पोस्टमार्टम

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी ललन चंद्रवंशी के पुत्र संदीप चंद्रवंशी उम्र 40 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आकर शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संदीप चंद्रवंशी शुक्रवार की दोपहर किसी काम से सूदना गया था।उधर से घर लौटने के क्रम में सूदना रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया।जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 3 प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह और टाइगर मोबाइल के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।वही जानकारी मिलने पर जरासंध पूजा समिति के पलामू जिला अध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी और समाजसेवी शैलेश चंद्रवंशी शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक संदीप चंद्रवंशी का पोस्टमार्टम करवाया।बताते चले कि मृतक संदीप चंद्रवंशी बहुत ही गरीब व्यक्ति था वह किसी तरह मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उसकी मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!