ट्रेनिंग के दौरान एएसआई उदय शंकर राम की बिगड़ी तबीयत रांची रेफर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।गढ़वा जिला के एएसआई उदय शंकर राम की शुक्रवार को लेस्लीगंज ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखकर वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारीयो के द्वारा उदय शंकर राम को आनन फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद भी डॉक्टर आरके रंजन ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शनिवार को रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही जानकारी मिलने पर पलामू पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार,एएसआई नीरज कुमार सिंह, लेस्लीगंज थाना के एएसआई इंद्रदेव पासवान, अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार विकास कुमार और उदय शंकर राम के परिजन अस्पताल पहुंचे।इसके बाद मौके पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारीयो के देखरेख में उदय शंकर राम को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया। बताते चले कि उदय शंकर राम की तबीयत पहले भी कई बार खराब हो चुकी है जिसके वजह से वह अस्वस्थ रहते थे। उनके तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस विभाग के लोग काफी चिंतित और परेशान है।सभी पुलिसकर्मियों ने उनकी बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!