ट्रक से ऑटो टकराया पांच की मौत छह घायल

सीरिया टोंगर गांव से नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे सभी लोग

गढ़वा जिले में आज बड़ी सड़क दुर्घटना घट है।एनएच 75 गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के आशुतोष महादेव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।

घटना गुरुवार देर रात की है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनोजिया 42 वर्ष, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण भुइयां 30 वर्ष, इसी गांव के रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश भुइयां 20 वर्ष, विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार 21 वर्ष एवं रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार भुइयां 53 वर्ष शामिल हैं। जबकि घायलों में रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश भुइयां, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के रामचन्द्र भुइयां के पुत्र छोटूलाल भुइयां, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के महावीर भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश भुइयां, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी एवं रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय भुइयां शामिल हैं।

सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उप सभी लोग एक ही आटो में सवार होकर सिलियाटोंगर गांव से गुजरात के जामनगर जाने के लिए आटो में सवार होकर निकले थे।

उन सभी को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ना था। इस दौरान पाल्हे गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने आटो से टकरा गया। इस घटना के बाद घटना स्थल के आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!