टेंपू मोटरसाइकल के टक्कर में मोटरसाइकल सवार दो लोग हुए घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :– बंशीधर नगर गढ़वा राष्टीय राज मार्ग पर अहिरपुरवा मोड़ के समीप रविवार को टेंपू मोटरसाइकल के टक्कर में मोटरसाइकल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनो घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया जिसमे एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में घायल होने वालो में थाना क्षेत्र के बंबा ग्राम निवासी लालेश्वर राम के 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार तथा नरही ग्राम निवासी दुखी राम के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार का नाम शामिल है।घटना के बारे में बताया जाता है की दोनो मोटरसाइकल सवार बाजार के बाद पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाकर वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेंपू वाहन से टकरा गए। घटना के बाद दोनो घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। रास्ते से गुजर रहे लोगो ने घायल को पहुंचाने के बजाय वीडियो बनाते दिखे।इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे बंशीधर चेंबर ऑफ के अध्यक्ष शंभू सौदागर तथा उमेश कुमार चाहत ने मानवता का परिचय देते हुए दोनो घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!