टीडीएम कॉलेज में अनुदान को लेकर शैक्षणिक हड़ताल

Location: Shree banshidhar nagar


श्रीबंशीधर नगर। झारखंड राज्य वित रहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्च के आह्वान पर 15 अक्टूबर को टीडीएम इंटर कॉलेज में अनुदान में 75 प्रतिशत की वृद्धि, वित रहित शिक्षक -कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और 2024-25 के 12 प्रतिशत बकाए अनुदान राशि के भुगतान की मांग को लेकर एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल किया गया।
इस दौरान शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शिक्षक कर्मचारियों ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के पास अनुदान की राशि में 75 प्रतिशत की बढौतरी से संबंधित सारे दस्तावेज जमा हैं। उसमें संबंधित विभाग की अनुशंसा और आदेश भी संलग्न है। इसके बाद भी सरकार वित रहित संस्थानों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। सरकार ने डिग्री महाविद्यालयों में 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि को लागू कर दिया है। जबकि शिक्षा का आधार स्तंभ माने जाने वाले इंटर और उच्च विद्यालयों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। इस मौके पर प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो मोर्चा के बैनर तले राज्य स्तर पर प्रभावकारी आंदोलन किया जाएगा।
शैक्षिक हड़ताल में शिक्षक कमलेश कुमार, उमेश सिंह, राजीव रंजन प्रताप देव, अमरेश यादव, रजनीश कुमार, प्रणय कुमार देव, विवेक सिंह, सुनील कुमार सोनी, आशीष शुक्ल, अमित कुमार सिंह, भीष्म नारायण सिंह, राहुल कुमार, ममता सोनी, शैलेन्द्र प्रताप देव, रामपवन राम, निशांत देव, विनेश पाल सहित कई शिक्षा और शिक्षकेतर शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!