झारखंड को प्रणाम, यहां की जनता को प्रणाम : शिवराज सिंह चौहान

Location: रांची

रांची : भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री चौहान ने कहा कि झारखंड को प्रणाम और यहां की जनता को प्रणाम। मैं यहां अब हमेशा आता रहूंगा। यहां के लोगों से मुझे बहुत स्नेह मिल रहा है। यहां के लोग अच्छे हैं । कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। पार्टी जीत हासिल करेगी।

शिवराज सिंह चौहान खिजरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह सह विजय संकल्प कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं। आपके बल पर ही पार्टी है। कार्यकर्ताओं में जिस तरह से उत्साह है उसे देखकर मैं पूरी तरह यह कह सकता हूं कि विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। हेमंत सोरेन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। इस सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
ज्ञात हो कि शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ही पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम चल रहा है। इसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिल रहा है । शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के घर जाकर मिल रहे हैं और उनके घर पर खाना भी खा रहे हैं।
इधर, दिल्ली लौटने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके चुनावी रणनीति पर चर्चा की । प्रदेश के नेताओं को उन्होंने चुनाव के बाबत कई टास्क भी दिए। 20 जुलाई को अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी की भी जानकारी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!