झारखंड की छात्र शक्ति पर सीधा हमला, राज्यपाल के अधिकारों के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्णः शुभम

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा से पारित झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि इस विधेयक के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रति कुलपति, वित्तीय सलाहकार, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्ति का अधिकार महामहिम राज्यपाल से छीनकर राज्य सरकार को दिया जा रहा है, जो पूरी तरह असंवैधानिक और राजनीतिक नियंत्रण का प्रयास है।

अभाविप के जिला संयोजक शुभम त्रिवेदी ने कहा कि संविधान के अनुसार विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल होते हैं और अब तक नियुक्तियों का अधिकार उन्हीं के पास रहा है। सरकार का यह कदम न केवल संविधान और उच्च शिक्षा की स्वायत्तता पर हमला है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य और अधिकारों पर भी डकैती है। शिक्षा की गुणवत्ता के बजाय सत्ता के संतुलन को प्राथमिकता देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने मांग की कि इस विधेयक को तत्काल रद्द किया जाए और विश्वविद्यालय परिसरों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएँ। शुभम ने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल राजनीति का प्रशिक्षण केंद्र नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की प्रयोगशाला है, जहाँ छात्र अपने नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं और समाज को नई दिशा देने वाली पीढ़ी तैयार होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अपने कब्जे में लेकर उसे राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बनाना चाहती है। JAC, JSSC और JPSC जैसे संस्थानों के संचालन में पहले से विफल रही सरकार अब विश्वविद्यालयों को भी अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत नियंत्रित करना चाहती है, जो झारखंड की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!