मासूम की मौत, पति पर हत्या का आरोप: रिश्तों के टूटने की दर्दनाक दास्तां

Location: Garhwa

गढ़वा। डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह गांव में डेढ़ साल के मासूम मनीष कुमार की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। मासूम की मां नीलम देवी ने अपने ही पति राजू चौधरी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और छानबीन शुरू कर दी है।

नीलम देवी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके बहेरवादह में रह रही थीं। उनका ससुराल पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में है। रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच सोमवार को पति राजू चौधरी पत्नी और बेटे को लेने मायके पहुंचा था, लेकिन अगले ही दिन मंगलवार की भोर में तीन-चार बजे मासूम की मौत हो गई।

बच्चे की असामयिक मौत ने मां को तोड़कर रख दिया है। अपने ही पति पर बेटे की जिंदगी छीन लेने का आरोप लगाते हुए नीलम देवी का कहना है कि वह अब न्याय चाहती हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन एक नन्हीं जान के बुझ जाने से गांव का माहौल गमगीन है और लोग यह सोचकर सन्न हैं कि घर-परिवार के भीतर के टूटते रिश्ते कभी-कभी कितनी बड़ी त्रासदी में बदल जाते हैं ये

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!