झामुमो सरकार पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे का कड़ा हमला

Location: Garhwa


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की आर्थिक एवं प्रशासनिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति आई है कि विभिन्न विभागों में फंड की भारी कमी हो गई है। स्कूली बच्चों को स्वेटर तक नहीं मिला है और गरीब बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण भी अबतक नहीं हो पाया है।

चौबे ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिलने में दिक्कत हो रही है और ठेकेदारों को भी उनके कार्य का भुगतान नहीं मिल रहा। अधिकारी तक फंड की कमी की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में झारखंड आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका है, जिससे व्यवसायी, कर्मचारी और आम जनता तक परेशान हैं। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन भी समय पर नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड का पैसा आखिर कहां गया। उनका कहना है कि सरकार के मंत्री भी स्वीकार कर रहे हैं कि राज्य के पास पैसे की कमी है। चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था भी सरकार के कार्यकाल में चरमरा गई है और जनता भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!