झामुमो ने सदर अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से किया कार्रवाई की मांग

Location: Garhwa

सोमवार की शाम गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा में घाटी गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सदर अस्पताल में मृतक को लाने के बाद अस्पताल के प्रबंधक चिकित्सा एवं चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल से गायब रहने तथा सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए गढ़वा जिला झामुमो ने उपायुक्त को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।

गढ़वा जिला झामुमो के अध्यक्ष तनवीर आलम तथा जिला सचिव मनोज ठाकुर के द्वारा उपायुक्त के नाम लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि जब पचपड़वा में गोली चालन के बाद मृतक को सदर अस्पताल लाया गया तो उस समय अस्पताल कर्मियों ने सहयोग नहीं किया। रात्रि 7:00 बजे से 11:00 बजे तक अस्पताल के चिकित्सा चिकित्सा कर्मी तथा प्रबंध अस्पताल से अनुपस्थित थे। ऐसे संवेदनशील मामले में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रही थी। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से लापरवाह दिखलाई दिया । नेताओं ने बतौर सबूत उपायुक्त से सदर अस्पताल गढ़वा में लगे सीसीटीवी का उस समय का देखे जाने की बात कही है जिससे साफ हो जाएगा अस्पताल कर्मी अनुपस्थित थे ।
नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल कर्मियों पर इस मामले में कार्रवाई नहीं किया गया तो गढ़वा जिला झामुमो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई करने को दिवस होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!