झामुमो ने गढ़वा में मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती, सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण पर दिया संदेश

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गढ़वा जिले में समाज सुधारिका और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई।

कार्यक्रम टाउन हॉल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया, जहां झामुमो जिला कमेटी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि झारखंड में अहिल्याबाई होलकर की पहली प्रतिमा गढ़वा में स्थापित की गई। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरा किया, जबकि अन्य दलों ने इसे केवल चुनावी मुद्दा बनाया।

जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने गढ़वा से कई बार विधायक दिए, लेकिन कभी किसी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित कराने की पहल नहीं की। उन्होंने कहा, “आज वही लोग प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर रहे हैं, जिन्होंने कभी इसकी जरूरत नहीं समझी थी। यह जनदबाव और सामाजिक चेतना का ही परिणाम है।”

जिला सचिव शरीफ अंसारी ने कहा कि मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा को ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक चेतना से जोड़ा है। उनकी पहल से आज कई महापुरुषों की प्रतिमाएं जिले की शोभा बढ़ा रही हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देंगी।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं झामुमो कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष, नारी सशक्तिकरण और न्यायप्रियता को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि हर वर्ष अहिल्याबाई होलकर की जयंती को इसी तरह मनाकर उनके विचारों को समाज के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा।

मौके पर शंभू राम, शरीफ अंसारी, चंदन जायसवाल, फुजैल अहमद, आशीष अग्रवाल, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, अमित सिंह, वंदना जायसवाल, राजा सिंह, संजय अग्रहरी, मकसूद आलम, बबलू दुबे, सलीम जाफर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!