जिला नवीस संघ की 42 सदस्यीय टीम धार्मिक यात्रा पर रवाना

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):- दस्तावेज नवीस सह ताईद संघ का एक 42 सदस्यीय टीम अध्यक्ष रवींद्र कुमार चौबे व वरिष्ठ सदस्य अनिल पाल के नेतृत्व में मंगलवार को 15 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ।
धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले सभी लोगों को एडीजे वन संजय कुमार सिंह, एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी, एसीजेएम अरविंद कच्छप, एसडीजेएम आलोक ओझा, संघ प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर, आनंद पांडेय आदि ने विदा कर उनके मंगलमय यात्रा की कामना किया। सभी सदस्य श्री जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, मदुरई, मीनाक्षी देवी मंदिर, श्रीरंगम, तिरुपति बालाजी सहित विभिन्न मंदिरों व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए आगामी 1 अक्टूबर को श्री बंशीधर नगर वापस पहुंचेंगे। धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले सभी लोगों ने कहा कि विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान घर परिवार व क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए रविंद्र कुमार चौबे ने कहा कि संघ के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के प्रभार में उपाध्यक्ष मनमोहन विश्वकर्मा एवं सचिव व कोषाध्यक्ष पद के प्रभार में उपसचिव अमरेंद्र सिंह कुशवाहा रहेंगे। आगामी 3 अक्टूबर के बाद स्वत: प्रभार समाप्त मानी जाएगी। धार्मिक यात्रा पर जाने वालों में धनवंत पाल, सुधीर सिन्हा, विजय साव, सत्यनारायण यादव, अविनाश कुमार, सुदामा द्विवेदी, रामकिशुन राम, धीरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, राजू पांडेय, देव कुमार राम, ब्रह्मदेव मेहता, मनदीप यादव, उपेंद्र सिंह, उपेंद्र तिवारी, सूरज कुमार, गणेश प्रताप देव, आनंद पांडेय आदि का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!