जहरीला सांप के काटने से एक व्यक्ति घायल महिला सहित 3 लोगो की मौत।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंह पुर पथरा गांव निवासी प्रेम चौरसिया और उनके दो पुत्र अर्जुन कुमार और देव कुमार को बीती रात जहरीला सांप ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसके बाद पिता और दोनो पुत्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने पिता पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।परंतु परिजन उन्हें इलाज के लिए तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल लेकर गए है।जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात प्रेम चौरसिया अपने दोनों पुत्र अर्जुन कुमार और देव कुमार के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। किसी बीच देर रात उन्हें जहरीला सांप ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सांप के काटने के बाद पिता और दोनों पुत्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं।परिजनों ने बताया कि तीनों घायलों का इलाज तुम्बागड़ा अस्पताल में चल रहा है।जहां इलाज के बाद भी दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही दूसरी घटना में चैनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी भिखारी भुइयां और उसकी पत्नी सकुंतला देवी को बीती रात जहरीला सांप ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद परिजनों के द्वारा दोनों घायल पति पत्नी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में महिला सकुंतला देवी की मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात दोनों पति-पत्नी जमीन पर सोए हुए थे।इसी बीच देर रात जहरीला सांप के काटने से दोनों की हालत गंभीर हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में शकुंतला देवी की मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, शशि रंजन पांडे पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर तीनो के शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!