जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर मेराल प्रखंड मुख्यालय में बौराहा गांव के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

Location: Meral


मेराल प्रखंड मुख्यालय में बौराहा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को लेकर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लिखित आवेदन सौंपकर बौराहा गांव स्थित मुड़ली पहाड़ के पास सार्वजनिक भूमि पर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बौराहा गांव के मुड़ली पहाड़ घुटघुरी खाता संख्या 58, प्लॉट संख्या 405 गैर मजरूआ भूमि है, जिसका उपयोग वर्षों से ग्रामीण सार्वजनिक कार्यों के लिए करते आ रहे हैं। बावजूद इसके बसरीया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद साह द्वारा जेसीबी मशीन से बलपूर्वक खनन कराया जा रहा था।
आवेदन में बताया गया है कि बसरीया गांव के लक्ष्मण प्रसाद साह, उनके पुत्र गणेश कुमार साहू, दामाद राजन प्रसाद साह, राजन साह की पत्नी सहित 14–15 अज्ञात लोग जेसीबी मशीन और दो बोलेरो वाहन से मौके पर पहुंचे और अवैध खनन शुरू कर दिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई तथा पत्थर से हमला करने का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर बौराहा गांव के जल-जंगल-जमीन बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन और अन्य वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी से आरोपित लोगों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों में सत्येंद्र मेहता, सुनील महतो, प्रहलाद यादव, राम प्रसाद महतो, जग्गू साह, शत्रुघ्न मेहता, रामचंद्र महतो, मुंद्रिका महतो, आनंद महतो, जितेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, विजय मेहता, परमेश्वर राम, ब्रह्मदेव पासवान, अनिल मेहता, चंदन कुमार मेहता, सुभाष मेहता, राजपाल राम, कृष्ण प्रसाद यादव, मीना देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!