Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर | प्रतिनिधि
समाज कल्याण सेवा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश मार्गदर्शक सर्वेश कुमार ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री बंशीधर नगर मुख्यपथ के किनारे पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है और इस कार्य के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन में योगदान दें।
पौधारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश मार्गदर्शक कुंदन कुमार ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र कुमार ठाकुर, विजय कुमार ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने श्री ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।











