चितविश्राम में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, चितविश्राम और हलिवंता बने विजेता

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर | प्रतिनिधि
प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को उच्च विद्यालय चितविश्राम के स्टेडियम में प्रखंडस्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट (लिटिल चैंप) का आयोजन किया गया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय ने फुटबॉल को किक मारकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेलों से न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है बल्कि आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

बालक वर्ग के फाइनल में उच्च विद्यालय चितविश्राम ने उच्च विद्यालय पिपरडीह को हराया। वहीं, बालिका वर्ग के मुकाबले में उच्च विद्यालय हलिवंता ने उच्च विद्यालय चितविश्राम को पराजित किया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया गया। पुरस्कार वितरण उच्च विद्यालय चितविश्राम के प्रधानाध्यापक द्वारिकानाथ पांडेय और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने किया।

इस टूर्नामेंट का आयोजन जिला खेल प्रतिनिधि शिक्षक कमलेश पांडेय की देखरेख में किया गया। मौके पर खेल शिक्षक अनुराग गिरी, अनुज कुमार शुक्ल, विजयानंद तिवारी, घनश्याम प्रसाद सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!