जनहित के मुद्दों पर गंभीर दिखीं पिंकी केसरी, नगर परिषद के विकास को लेकर रखीं अहम मांगें

Location: Garhwa

गढ़वा: नगर परिषद गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से विशेष भेंट की। उन्होंने बताया कि दो वर्षों से नगर परिषद चुनाव नहीं होने के कारण, जनहित में कुछ मुद्दों पर चर्चा आवश्यक थी।

पिंकी केसरी ने पानी संकट, सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, श्मशान घाट निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कई सुझाव और मांगें प्रस्तुत कीं। उन्होंने सभी 21 वार्डों में जलापूर्ति तेज करने, पाइपलाइन विस्तार व जल कनेक्शन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया।

उन्होंने सुझाव दिया कि सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए और जो लाइटें खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए। साथ ही, पूर्व स्वीकृत श्मशान घाट व शवदाह गृह का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने की मांग रखी।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में 3000 से अधिक आवास बनवाए गए। वर्तमान में भी कई स्थानों पर जरूरत है, इसलिए नगर परिषद की टीम को वार्डों में भेजकर पात्र लोगों का फॉर्म भरवाने की अपील की।

जवाब में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने आश्वस्त किया कि आने वाले एक-दो महीनों में 25 करोड़ की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू होगा और रांची से एक विशेष टीम आकर डोर-टू-डोर जल कनेक्शन शुरू करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आवास योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू हो चुकी है और स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है।

इस अवसर पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अंजू देवी और मीरा कुमारी भी उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!