जनसुनवाई में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Location: Garhwa



गढ़वा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री एवं अंबेडकर आवास, मनरेगा भुगतान, रोजगार, वेतन, मुआवजा, अतिक्रमण तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने तथा प्रत्येक मामले में संवेदनशील एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मनरेगा भुगतान नहीं मिलने की शिकायत
मझिआंव प्रखंड के भुसुआ गांव निवासी खालिद खान ने आवेदन देकर बताया कि उनके खेत में मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण कराया गया था, जिसमें लगभग 3.73 लाख रुपये की लागत आई। अब तक केवल 79 हजार रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि लंबित है। उन्होंने संबंधित मुखिया के पति पर भुगतान नहीं होने देने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उपायुक्त ने मामले की जांच कर नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आठ सदस्यीय परिवार ने अंबेडकर आवास की मांग की
गढ़वा प्रखंड के कितासोती खुर्द गांव निवासी पार्वती कुंवर ने बताया कि उनका आठ सदस्यीय परिवार आज भी कच्चे और खपरैल मकान में रहने को विवश है। उन्होंने कहा कि आवास प्लस सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत
रंका प्रखंड के गौरगाड़ा गांव निवासी श्यामनंदन प्रसाद ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भूमि उनके नाम पर नामांतरित है, फिर भी कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उपायुक्त ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
तीन माह से वेतन नहीं मिलने की गुहार
भवनाथपुर प्रखंड के मकरी निवासी अमरेश कुमार ने बताया कि वह एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
नगर पंचायत में पुनर्नियोजन की मांग
श्री बंशीधर नगर के नरही गांव निवासी भोला ठाकुर ने आवेदन देकर बताया कि वह वर्ष 2017 से नगर पंचायत में अनुसेवक के रूप में कार्यरत थे, लेकिन वर्ष 2024 में सेवा से हटा दिए गए। उन्होंने पुनः सेवा में योगदान देने की अनुमति देने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई के दौरान अन्य कई मामलों पर भी सुनवाई की गई। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुष्कर्म मामले के फरार अभियुक्त के घर मेराल पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

    दुष्कर्म मामले के फरार अभियुक्त के घर मेराल पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

    जनसुनवाई में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    कैच द रेन-2026′ को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    कैच द रेन-2026′ को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

    गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

    हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

    हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

    बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
    error: Content is protected !!