दुष्कर्म मामले के फरार अभियुक्त के घर मेराल पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Location: Meral


मेराल (गढ़वा)। मेराल थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी फरार अभियुक्त मुसाफिर अंसारी के घर शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर विधिवत उद्घोषणा भी की गई।
मामले की जानकारी देते हुए मेराल थाना के एसआई दिनेश मुंडा ने बताया कि मेराल थाना कांड संख्या 127/26 के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त मुसाफिर अंसारी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसके घर पर इश्तहार चस्पा किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर, डरा-धमकाकर तथा पिस्तौल का भय दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इस संबंध में मेराल थाना में मामला दर्ज है।
एसआई दिनेश मुंडा ने बताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध विधि के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!