जनता दरबार में दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से खिले चेहरे

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि।
कांडी प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। जनता दरबार में आवेदन मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।
लमारी कला निवासी रामजन्म प्रसाद गुप्ता, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, ने जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी समस्या रखते हुए ट्राई साइकिल की मांग की थी। आवेदन प्राप्त होते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित कर्मियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप रामजन्म प्रसाद गुप्ता को प्रखंड कार्यालय परिसर में ही ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई।
ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनका दैनिक जीवन काफी सुगम हो जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि जनता दरबार अब आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पतीला पंचायत मुखिया अमित दुबे, बाल विकास प्रवेक्षिका राणा तबस्सुन, बाल विकास ऑपरेटर पंकज शर्मा, अमीन पप्पू जायसवाल, देवेंद्र कुमार सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!