छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़कियां पलामू से बरामद

Location: पलामू

हिरासत में तीन लड़के, आर्केस्ट्रा ग्रुप में कर रही थीं काम

मेदिनीनगर।पलामू छत्तीसगढ़ और पलामू पुलिस की कार्रवाई में चार लड़कियों को बरामद किया गया है. जबकि मौके से तीन लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है. बरामद लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं. बरामद की गयीं चार में से तीन लड़कियां नाबालिग हैं और सभी पलामू के एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी हुई हैं।दरअसल, छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग लड़की की मां ने बेटी के अपहरण होने के मामले में एफआईआर दर्ज करवायी थी. जिसके बाद छत्तीसगढ़ की पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी. छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की पलामू के मेदिनीनगर में है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने पलामू पुलिस के साथ मिलकर मेदिनीनगर में छापेमारी की. इसी छापेमारी में मौके से अपहृत लड़की के अलावा तीन दूसरी लड़कियों को भी बरामद किया गया।इसके अलावा मौके से तीन लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है. बरामद लड़कियां और हिरासत में लिए गए सभी लड़के पलामू के नावाजयपुर से संचालित एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े हुए हैं. दो लड़के पलामू के नावाजयपुर जबकि एक लड़का गढ़वा के डंडा का रहने वाला है।ये सभी रांची में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद मेदिनीनगर के एक घर में रुके थे. मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस और टाउन पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया है और पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।तीनों लड़कों को पकड़ने में छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ टिओपी 2 प्रभारी अनिल सिंह,प्रमोद कुमार,राजेश चंद्रवंशी और मिथलेश कुमार शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!