चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

Location: Garhwa


गढ़वा। स्थानीय गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में मोहल्लेवासियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के अवसर पर रामकथा आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि रामकथा का आयोजन 19 मार्च से 26 मार्च तक किया जाएगा, जबकि 27 मार्च को रामनवमी के दिन सुबह हवन-पूजन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने हर्ष ध्वनि के साथ वर्ष 2026 के लिए रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में चंदन जायसवाल का सर्वसम्मति से चयन किया। समिति के संरक्षक के रूप में जगजीवन बघेल, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद करीमन, धर्मनाथ झा, राकेश पाल, सुनील पासवान नागर, संजय ठाकुर, अजय सिंह, वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल, वार्ड पार्षद मीरा केशरी, वार्ड पार्षद राजेश विश्वकर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, बिंदु राम, मुन्ना मिस्त्री, विजय ठाकुर, उमाशंकर मिस्त्री, दिलीप पाठक, द्वारिका पांडेय और गुड्डू हरि को शामिल किया गया।
समिति के सचिव के रूप में दीनानाथ पासी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में गौतम चंद्रवंशी, भरत केशरी और विकास ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर सुदर्शन मेहता, अरविंद पटवा, संजय सिंह अग्रहरि, राकेश चंद्रा, सोनू बघेल, आकाश बघेल, विकास बघेल, शांतनु केशरी, रोहित बघेल और पीयूष काँसकर को चुना गया। व्यवस्था प्रमुख के रूप में देवराज पटेल और ज्ञानचंद बिंद को जिम्मेदारी दी गई। सह सचिव के रूप में जयशंकर बघेल, दीनदयाल पासवान, गौतम शर्मा और विक्की पासवान को चुना गया।
संगठन मंत्री के रूप में राहुल कुमार, अनिकेत गुप्ता, रोहित चंद्रवंशी, आदित्य केशरी, योगेश कुमार, नीरज चंद्रवंशी, करण कुमार और राजू चंद्रवंशी को चयनित किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में सनी चंद्रवंशी, शिवम बघेल और शुभम बघेल को जिम्मेदारी दी गई। स्वागत प्रभारी के रूप में मोनू बघेल, सूरज सिंह और बबल कुमार तथा साज-सज्जा प्रभारी के रूप में पवन बघेल और श्रवण बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने बताया कि बासंतिक नवरात्र के अवसर पर इस वर्ष भी गढ़देवी मोहल्ले में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन अयोध्या के परम पूज्य संत श्री श्री बाल स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी करेंगे। उनके साथ पुजारियों का दल भी होगा, जो रामचरितमानस का नवाह पारायण संपन्न कराएगा।
उन्होंने बताया कि कथा संगीतमयी होगी और बीच-बीच में रामायण के प्रसंगों की जीवंत झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिसका आनंद शहरवासी ले सकेंगे। कथा एकम से अष्टमी तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी।
कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सुबह 7 बजे से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सहीजना छठ घाट तक जाएगी। अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने अपनी युवा टीम के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां बांटते हुए सभी से आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि रामकथा आयोजन से पूरे गढ़वा शहर में भक्ति का माहौल बन जाता है और मेन रोड सहित पूरा क्षेत्र राममय हो उठता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैता गायन: भारतीय लोकसंस्कृति की मधुर और जीवंत परम्परा ; नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’

    चैता गायन: भारतीय लोकसंस्कृति की मधुर और जीवंत परम्परा ; नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’

    श्री चरण पादुका स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना, 24 घंटे का अखंड कीर्तन व चिकित्सा शिविर का आयोजन

    श्री चरण पादुका स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना, 24 घंटे का अखंड कीर्तन व चिकित्सा शिविर का आयोजन

    पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 551 श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा, उमड़ी आस्था की भीड़

    पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 551 श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा, उमड़ी आस्था की भीड़

    नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी देंगे कोई नई जिम्मेदारी

    नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी देंगे कोई नई जिम्मेदारी

    शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की मांग

    शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की मांग
    error: Content is protected !!