चैत्र नवरात्र पर नरगिर आश्रम में रामकथा का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन श्रद्धालु हुए भावविभोर

Location: Garhwa

गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित रामकथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार तथा विशिष्ट अतिथियों एसडीएम संजय पांडेय, एएसपी राहुल देव बाराइक, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल और शहर थाना प्रभारी सुनील तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अयोध्या से पधारे पूज्य संत श्री बालस्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य एवं उनके साथ आए विद्वान आचार्यों और वादकों की टीम ने मंगलाचरण के साथ संगीतमय रामकथा का आरंभ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिलेवासियों से पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में वर्णित भगवान राम के मर्यादित चरित्र से प्रेरणा लेकर उसे जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने रामकथा को जीवन के तनाव को कम कर सही मार्ग दिखाने वाला बताया।
एसडीएम संजय पांडेय ने रामचरित मानस को सार्वकालिक ग्रंथ बताते हुए कहा कि इसके उच्च आदर्शों को अपनाकर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें परोपकार और त्याग की भावना सिखाती है।
वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल ने रामकथा को सर्वाधिक लोकप्रिय बताते हुए कहा कि यह युगों से मानव को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रही है।
प्रथम दिवस की कथा में संत बालस्वामी जी ने धर्म और आध्यात्म की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर उसका नाश करते हैं। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का मनोहारी वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम के दौरान रामकथा समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने बताया कि नरगिर आश्रम में लगातार पांचवें वर्ष रामकथा का आयोजन हो रहा है, जो पूरे मुहल्ले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय सभी मुहल्लावासियों और कार्यकर्ताओं को दिया।
इस अवसर पर जगजीवन बघेल, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, मुन्ना मोबाइल, राजेश विश्वकर्मा, धर्मनाथ झा, जयशंकर बघेल, देवराज पटेल, भरत केशरी, संजय सिंह अग्रहरि, दीनानाथ बघेल, विकास ठाकुर, गौतम शर्मा, गौतम चंद्रवंशी, सोनू बघेल, राकेश चंद्रा, शांतनु केशरी, आकाश बघेल, विकास बघेल, करण कुमार, पवन कुमार, शुभम चंद्रवंशी सहित मीडिया प्रभारी अंशु कांश्यकार एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चैत्र नवरात्र पर नरगिर आश्रम में रामकथा का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन श्रद्धालु हुए भावविभोर

    चैत्र नवरात्र पर नरगिर आश्रम में रामकथा का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन श्रद्धालु हुए भावविभोर

    सगमा में श्रद्धा-भक्ति के साथ वासंतीय नवरात्र व हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़

    सगमा में श्रद्धा-भक्ति के साथ वासंतीय नवरात्र व हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़

    मझिआंव व बरडीहा में नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में पूजा-अर्चना व कलश स्थापना

    मझिआंव व बरडीहा में नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में पूजा-अर्चना व कलश स्थापना

    मेराल में चैत्र नवरात्र की धूम, हासनदाग देवी धाम सहित मंदिरों में कलश स्थापना

    मेराल में चैत्र नवरात्र की धूम, हासनदाग देवी धाम सहित मंदिरों में कलश स्थापना

    मेराल में विशाल कलश यात्रा के साथ नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

    मेराल में विशाल कलश यात्रा के साथ नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

    वार्ड नंबर 4 स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार की रात्रि में दो घरों में हुई चोरी,एक लाख रुपये नगद सहित 5 लाख रुपए के गहनों की हुई चोरी

    वार्ड नंबर 4 स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार की रात्रि में दो घरों में हुई चोरी,एक लाख रुपये नगद सहित 5 लाख रुपए के गहनों की हुई चोरी
    error: Content is protected !!