चुनावी हार और अपनी सरकार की नाकामी की बौखलाहट में, गढ़वा विधायक पर अनर्गल बयानबाज़ी कर रहा है झामुमो– रितेश

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा है कि झामुमो गढ़वा सीट पर चुनावी हार को अब तक पचा नहीं पा रहा है, इसी बौखलाहट में झामुमो के नेता गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के खिलाफ अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं।

रितेश चौबे ने झामुमो नेताओं को गढ़वा विधायक पर टिप्पणी बंद करने और हेमंत सरकार की नाकामियों पर बोलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिजली संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जनता त्रस्त है, लेकिन झामुमो के नेता इन मुद्दों पर मौन साधे हुए हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि मंइया सम्मान योजना में अनेक पात्र लोगों के नाम काट दिए गए, किसान खाद संकट से परेशान हैं, और फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार और झामुमो के नेता खामोश हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि झामुमो का काम सिर्फ जनता को भ्रमित करना और बयानबाज़ी करना रह गया है, जबकि जनता अब झामुमो की हकीकत और चाल-चरित्र को अच्छी तरह पहचान चुकी है।

रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी लगातार जनहित में आवाज उठाते हैं, लेकिन राज्य सरकार की अव्यवस्था के कारण जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने झामुमो नेताओं को सुझाव दिया कि अगर वे वाकई जनता के प्रति ईमानदार हैं, तो हेमंत सरकार को जवाबदेह बनाएं और राज्य की व्यवस्था सुधारने की मांग करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!