कोरवाडीह में आपसी विवाद में फायरिंग, अशोक चौधरी घायल; आरोपी हिरासत में

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली लगने से घायल 40 वर्षीय अशोक चौधरी, पिता स्वर्गीय दुखी चौधरी, को पहले गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदिनीनगर के में रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही फैजान अंसारी द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें अशोक चौधरी को गोली लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने कहा कि “कोरवाडीह में फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।”

घटना की जांच जारी है और पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!