“चाईबासा में एचआईवी संक्रमित रक्तकांड पर भाजपा आक्रोशित, 3 नवंबर को गढ़वा में महाधरना”

Location: Garhwa

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि चाईबासा में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने की घटना अत्यंत गंभीर है। इस घटना से बच्चों का जीवन अंधकारमय हो गया है, लेकिन झामुमो सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।

रितेश चौबे ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर भाजपा 3 नवंबर (सोमवार) को सुबह 11 बजे गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ महाधरना देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अब तक के सबसे कमजोर स्वास्थ्य मंत्री साबित हुए हैं। पूरे झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से डरने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि चाईबासा में जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के विरोध में आवाज उठाई, तो प्रशासन ने आंदोलन को दबाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इससे स्पष्ट है कि झामुमो सरकार जनता की सही आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

रितेश चौबे ने कहा कि जब तक पीड़ित बच्चों को न्याय नहीं मिलता, भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!