चांद राज पहाड़ी पर मकर संक्रांति मेला, विधायक ने पर्यटन विकास का आश्वासन दिया

Location: Ramana

रमन:प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा चांद राज पहाड़ी के प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिप अध्यक्ष शांति देवी, थाना प्रभारी आकाश कुमार, रमना मुखिया दुलारी देवी, और सिलीदाग मुखिया अनीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि बाबा चांद राज पहाड़ी पर्यटन और धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण स्थल है, और इसका विकास उनकी प्राथमिकता है। वे मेला आयोजन समिति के साथ जल्द ही बैठक कर इसके विकास के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। विधायक ने यह भी कहा कि चांद राज पहाड़ी के विकास में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि इस इलाके में पर्यटन क्षेत्र की असीम संभावनाएं हैं। अगर चांद राज पहाड़ी और जिरूआ जलाशय को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए तो यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने विधायक और जिप अध्यक्ष से इस दिशा में सार्थक पहल करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सोनी, मुखिया दुलारी देवी, अनीता देवी और लल्लू राम ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रामचंद्र राम ने किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चांद राज बाबा और संतोषी माता का पूजन और दर्शन कर मेले का आनंद लेते हुए पहुंचे। स्थानीय कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया।

मेले के सफल आयोजन में मंतोष चंद्रवंशी, दिलीप ठाकुर, गोपाल प्रसाद गुप्ता, धनंजय गुप्ता, रोहित वर्मा, अनुज कुमार, बनारसी ठाकुर, वचनु व्यास, डॉ. पारस नाथ, बबलू गुप्ता, और सुदीप ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!