घरेलू विवाद मेंघाटी मारपीट में तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- थाना क्षेत्र के पाल्हे कला ग्राम में बीती रात आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। मारपीट की घटना में घायल होने वालो में एक पक्ष के सोमारू राम उम्र 55 बर्ष, उनकी 50 वर्षीय पत्नी मुनिया देवी तथा 27 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार वही दूसरे पक्ष के पाल्हे कला ग्राम निवासी अरुण राम की 30 वर्षीय पत्नी मैरन देवी, जतपुरा ग्राम निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी तथा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम निवासी सुखाड़ी राम के 39 वर्षीय पुत्र बलराम राम का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है किसी बात को लेकर घर में ही ससुर पतोह में झगड़ा होने लगा और मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान पतोह के मायके से आए रिश्तेदार भी घायल हो गए। घटना के बाद दोनो पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में मारपीट करने का शिकायत दर्ज कराया है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    गढ़वा में गोंड समाज का भव्य सरहुल महोत्सव, मंगलवारी के मौके पर भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    गढ़वा में गोंड समाज का भव्य सरहुल महोत्सव, मंगलवारी के मौके पर भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

    गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

    रामनवमी पर मझिआंव में निकला शोभायात्रा जुलूस

    रामनवमी पर मझिआंव में निकला शोभायात्रा जुलूस

    भंडरिया में सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक उत्सव में उमड़ी भीड़

    भंडरिया में सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक उत्सव में उमड़ी भीड़

    गढ़वा जिला स्थापना दिवस: ‘सपनों का गढ़वा’ पर संगोष्ठी, विकास की दिशा में रखे गए सुझाव

    गढ़वा जिला स्थापना दिवस: ‘सपनों का गढ़वा’ पर संगोष्ठी, विकास की दिशा में रखे गए सुझाव

    भवनाथपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, संवेदक पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप

    भवनाथपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, संवेदक पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप
    error: Content is protected !!