गोल्डन आवर में इलाज से लकवा पूरी तरह हो सकता है ठीक : डॉ. सचिन

Location: Garhwa

गढ़वा : जिले के रेहला रोड स्थित सोनपुरवा में ‘चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी और रांची के सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. सचिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप जलाकर अस्पताल की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि विधायक श्री तिवारी ने डॉ. कुलदेव चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सिर्फ एक चिकित्सक नहीं, बल्कि जनसेवक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी निःस्वार्थ भाव से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का इलाज करते हैं और कई बार मुफ्त सेवाएं भी देते हैं।

विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन डॉ. सचिन कुमार सिंह ने कहा कि लकवा एक गंभीर स्थिति है, लेकिन अगर इसका इलाज पहले चार घंटों (गोल्डन आवर) के भीतर शुरू हो जाए, तो मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने बताया कि लकवा के कई प्रकार जैसे सेरेब्रल पाल्सी, हेमीप्लेजिया, पैराप्लेजिया आदि की सटीक पहचान कर अस्पताल में त्वरित उपचार संभव होगा।

हॉस्पिटल की खास विशेषताएं:लकवा रोगियों के लिए अत्याधुनिक इलाज, MRI, CT Scan एवं अन्य जांच की सुविधा, निःशुल्क परामर्श, रहना और भोजन की व्यवस्था सुदूर क्षेत्रों से आनेवाले मरीजों के लिए विशेष सुविधा

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि पैसों के अभाव में कोई मरीज इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में मरीजों के समय पर इलाज को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. टी. पीयूष, डॉ. जे.पी. ठाकुर, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, ज्ञान निकेतन स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी, जिला पार्षद सुमन देवी, अर्चना प्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह, समाजसेवी दौलत सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!