गायत्री शक्तिपीठ में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)।
जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास गायत्री शक्तिपीठ में सातवें वार्षिकोत्सव और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः काल गायत्री परिवार के जिला प्रचारक संतान मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान नर्वदेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक किया।

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति से कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में जयघोष किए गए।

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आहुतियां दी गईं। यज्ञ के दौरान मंत्रोच्चारण हुआ।

कार्यक्रम में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद जवानों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष आहुतियां अर्पित की गईं।

भजन-कीर्तन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। बांसुरी, तबला और कीबोर्ड वादकों ने संगति दी।

कार्यक्रम में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार और जीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. अभिमन्यु सिंह उर्फ सोनू सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी गई पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

समापन पर महाआरती और महाप्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे, डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, राम प्रसाद कमलापुरी, जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, युवा समन्वयक शुभम जायसवाल, रवि अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, शिवकुमार मेहता, नवीन मेहता, जोखू गुप्ता, डॉ. सतीश कुमार सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!