गायत्री शक्तिपीठ का 8वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, महायज्ञ व भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) के जंगीपुर स्थित वेद माता गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सोमवार को शक्तिपीठ का आठवां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुई।
मुख्य यजमान के रूप में शहर के व्यवसायी जितेंद्र कुमार कमलापुरी (मंटू) एवं उनकी पत्नी कंचन कुमारी ने भाग लिया। उन्होंने नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
उत्सव के दौरान सात कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। यज्ञ स्थल पर मंत्रोच्चारण और अग्निहोत्र के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण बना रहा।
मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, महाआरती और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य ललसु राम, अजीत चौबे और उपेंद्र कुमार ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। संगीत संगत में सुजीत कुमार (बांसुरी व तबला) और विपिन कुमार (कीबोर्ड) ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी को गायत्री परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर अजीत चौबे, जोखू प्रसाद, राम प्रसाद कमलापुरी, अनिल लाल अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, शुभम जायसवाल, रवि प्रकाश, शिवकुमार मेहता, दिलु चौबे, नवीन मेहता, जोखू गुप्ता, डॉ. सतीश कुमार, मीना देवी, अनीता देवी, सृष्टि कुमारी, मानसी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!